पलामू, जुलाई 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी 60 वर्षीय दीपक श्रीवास्तव के आत्महत्या मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मृतक के पुत्र चितेश प्रवाल के आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन के अनुसार उक्त महिला संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके पिता दीपक श्रीवास्तव को जहर देकर हत्या कर दी थी। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रही थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...