पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: दिल्ली से डेहरी-ऑन-सोन और मुंबई से कटनी-चोपन होकर पलामू लौट सकते हैं प्रवासी रेलयात्री मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दीपावली और छठ पूजा पर दूसरे राज्यों में काम करने वाले पलामू के लोगों का घर लौटना शुरू हो गया है। दिल्ली और मुंबई से मेदिनीनगर आने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई ट्रेनों में डेढ़ महीने पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट मिलना भी आसान नहीं है। ऐसे में यात्री ट्रेन बदलकर, जनरल बोगी और बसों के सहारे घर पहुंचने के विकल्प तलाश रहे हैं। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से बिहार के डेहरी-ऑन-सोन के लिए कई ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें चार से पांच ट्रेनें डालटनगंज स्टेशन होकर गुजरती हैं। इसके अलावा दिल्ली से गया...