Palamu News: दंगवार पिकेट परिसर में किया गया पौधारोपण
पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: दंगवार पिकेट परिसर में किया गया पौधारोपण हुसैनाबाद। पलामू जिले के दंगवार स्थित पुलिस पिकेट परिसर में रविवार को पौधारोपण किया गया। पिकेट प्रभारी बीरेंद्र कुमार मेहता ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ पौधे का संरक्षण करने व उसे पेड़ बनाने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की उन्होंने अपील भी की। इस क्रम में सुभाष कुमार रवि, मो महफूज आलम, बबलू कुमार, यासीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।फोटो-दंगवार स्थित पुलिस पिकेट परिसर में रविवार को पौधारोपण करते प्रभारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.