पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के सलतुआ पंचायत अंतर्गत थम्हवा गांव में शनिवार की रात करीब 15 जंगली हाथियों के झुंड ने चार किसानों की लगभग पांच एकड़ में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के खेत में पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचायत मुखिया चिंतामणि देवी की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खेत से जंगल की ओर भगाया गया। सलतुआ पंचायत की मुखिया चिंतामणि देवी ने बताया कि हाथियों ने थम्हवा गांव निवासी कैलाश सिंह, फ्लू सिंह, महेंद्र सिंह और शंकर सिंह के लगभग पांच एकड़ खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों को काफी क्षति हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिद्वार स...