पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: तैलिक साहू समाज ने मनाई गांधी जयंती पाटन। तैलिक साहू समाज की पाटन यूनिट ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष अजित कुमार ने की। इस दौरान गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। समारोह में तैलिक साहू समाज के पलामू जिलाध्यक्ष ललन साहू ने गांधीजी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके मार्ग और आदर्शों को समाज के लोगों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने गांधीजी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनिल साहू, यमुना साव, टिंकू साहू, विकास साहू, राजनाथ साहू, जय कुमार साहू, देवेंद्र गुप्ता, फुलेंद्र साहू, सुधीर साहू, सुरेंद्र साहू, गोविंद साहू, रंजन साहू, ...