पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। तैलिक साहू समाज की पलामू यूनिट के तत्वावधान में झारखंड के गांधी एवं पलामू प्रमंडल के लोकप्रिय जननेता सह पूर्व मंत्री स्वर्गीय पूरनचंद की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। तैलिक साहू समाज के पलामू के जिलाध्यक्ष ललन साहू ने कहा कि स्वर्गीय पूरनचंद जी ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। पूरनचंद जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में राजा गुप्ता ने कहा कि पूरनचंद जी ने समाज को आपसी भाईचारा, सामाजिक न्याय और जनहित के लिए संघर्ष का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- Madhubani News:...