पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के खुरा गांव में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात लगातार तीसरे दिन शुक्रवार की रात भी जारी रहा। जंगल से निकलकर गांव और खेतों में पहुंचे 14 से 15 जंगली हाथियों ने मकई और धान की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। लगातार तीन दिनों से हाथियों के गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत है। यह भी पढ़ें- Palamu News: खुरा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 5 एकड़ भूमि में लगे धान के फसल को रौंदाग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड प्रतिदिन शाम के बाद जंगल से निकलकर गांव और आसपास के खेतों में पहुंचता है। हाथी रातभर खेतों में विचरण करते हुए फसलों को नष्ट करते हैं और सुबह करीब 4 बजे वापस जंगल की ओर लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक करीब 10 से 15 एकड़ में ...