Palamu News: तीन साल से जमे वित्त संबंधी कर्मियों का 22 तक तबादला करने का निर्देश
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है। इसके तहत एक ही कार्यालय में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित कर्मियों का दूसरे कार्यालय में अनिवार्य रूप से स्थानांतरण करना होगा। संविदा और एकमुश्त मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी वित्तीय कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया गया है। विभाग के अपर सचिव संदीप कुमार दोराईबुरु ने पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को कर्मियों की पदस्थापन अवधि की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। अनुपालन प्रतिवेदन 22 अक्तूबर तक विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अधिकतर संबंधित कर्मियों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.