पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड दो स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले सबौना गांव के 325 बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। गांव की पूरी आबादी रेल लाइन के पूरब है, जबकि विद्यालय पश्चिम दिशा में स्थित है। स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को तीन रेल पटरियां पार करनी पड़ती हैं। सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण यह उनकी मजबूरी बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कुछ वर्ष पूर्व रेल पटरी पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र राम और एक छात्रा की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।

विद्यालय की स्थिति विद्यालय के प्...