Palamu News: तीन आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की तामिला शुरू
पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 212/2024 में नामजद तीन आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से जारी उद्घोषणा (इश्तेहार) की तामिला की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हुसैनाबाद थाना ने रांची के रातू थाना प्रभारी को पत्र भेजकर सहयोग का अनुरोध किया है। पत्र के अनुसार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, पलामू के न्यायालय ने 4 जुलाई 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की है। न्यायालय के आदेश के अनुरूप आरोपियों के आवास पर इश्तेहार चस्पा करने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जानी है। हुसैनाबाद थाना ने रातू थाना से इश्तेहार की विधिवत तामिला सुनिश्चित कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने में सहयोग मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.