Palamu News: तालाब में डूबने से चालक की हुई मौत
पलामू, अगस्त 14 -- Palamu News: छतरपुर। नौडीहा थाना क्षेत्र के ढाकनाथान गांव में करीब 22 घंटे से लापता 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राजू भुइंया का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब से बरामद किया गया। चरवाहों ने तालाब में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि राजू भुइंया पिछले करीब 22 घंटे से घर से लापता था। मृतक की पत्नी के अनुसार, घर में मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं थी। राजू घर से बातचीत करने के बाद निकला था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बहन के ससुराल आए युवक की पोखर में डूबने से मौत, कोहराम उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी चिंतित थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति को पानी में डूबा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.