Palamu News: तरहसी में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पलामू, अगस्त 24 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के तिरौंधा गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान काले रंग की पॉलीथिन में रखा करीब 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तिरौंधा गांव निवासी 19 वर्षीय अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 23 अगस्त को करीब 4:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित कुमार सिंह अपनी दुकान में गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। यह भी पढ़ें- गोरेयाकोठी पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार सूचना की सत्यता की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.