Palamu News: तरहसी में तुलेश्वर महतो की हत्या का सुराग नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: तरहसी में तुलेश्वर महतो की हत्या का सुराग नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में तुलेश्वर महतो की बुधवार की रात में हत्या मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अपराधियों ने तुलेश्वर महतो को घर से बुलाकर दरवाजे पर ही उनकी हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। पुलिस मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। घटना स्थल की ओर आने-जाने वाली सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।तरहसी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.