Palamu News: ढोल बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया
पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। मनातू थाना की पुलिस ने कांड संख्या 38/2023 के फरार अभियुक्त सोहन गंझू के आवासीय परिसर में बुधवार को ढोल-नगाड़े बजाकर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया। मामला 5 सितंबर 2023 का है। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेबरवार गांव के नगरटोला निवासी मनोहर गंझू उर्फ सोहन गंझू के खिलाफ भारतीय दंड विधान, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। इसी को लेकर न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया था। मनातू के थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वे स्वयं पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराते हुए इश्तेहार चिपकाया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर किया इश्तेहार तामिला न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.