Palamu News: डेढ़ महीने बाद सामान्य हुआ किशुनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत पाटन सब डिवीजन के किशुनपुर क्षेत्र में करीब डेढ़ माह बाद बुधवार से बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। पाटन सब डिवीजन के सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि कृषि कार्य के कारण अचानक लोड बढ़ जाने से सिंगरा में 33 केवी लाइन का तार बार-बार टूटकर गिर रहा था। इसके अलावा, पाटन प्रखंड किशुनपुर क्षेत्र के कुम्हवा पावर सब स्टेशन में पांच मेगावाट का पावर ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित थी। जले हुए पावर ट्रांसफार्मर को मंगलवार को बदलकर उस पर लोड दे दिया गया। इसके बाद किशुनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है। उन्होंने बताया कि पाटन, मनातू और तरहसी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सामान्य करने के लिए मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.