पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन पलामू यूनिट के जिलाध्यक्ष रवींद्र पांडेय और जिला सचिव प्रेम प्रकाश ठाकुर ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में ई पॉश मशीन में सर्वर की समस्या, ओटीपी पुन: चालू करने एवं बकाया कमीशन भुगतान की मांग की गई है। डीएसओ को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि विगत माह से सर्वर की समस्या से जिला के जन वितरण विक्रेता परेशान हैं। ईपॉश मशीन में अभी तक सर्वर में सुधार नहीं हो पाया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार कठिन परिस्थिति में खाद्यान्न उपलब्ध रहने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा है। सरकार द्वारा लाभुकों को ओटीपी का विकल्प दिया गया था, ताकि कोई भी लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे, परंतु इसे बंद कर दिया गया है। इससे एकल एवं वृद्ध लाभुक खाद...