पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित अपग्रेडेड हाई स्कूल करोस में कार्यरत शिक्षक आलोक कुमार और दशरथ पासवान से जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों पर स्कूल अवधि में मोबाइल पर रील्स देखने और सोए रहने का आरोप है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों ने इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन के साथ साक्ष्य सौंपे थे। उपायुक्त के निर्देश पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी साकेत तिवारी ने मामले की जांच की। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, दोनों शिक्षकों ने अपनी गलती स्वीकार की है। डीएसई ने दोनों शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपना-अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कथित तौर पर स्कूल अवधि में रील्स ...