पलामू, जुलाई 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को डिजनीलैंड मेला की पार्किंग की बंदोबस्ती के लिए आयोजित नीलामी में चंचल कुमार मिश्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाकर ठेका हासिल किया। पार्किंग की बंदोबस्ती 3 लाख एक हजार रुपये में हुई। नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिस दिन से डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ होगा, उसी दिन से पार्किंग व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। नीलामी प्रक्रिया नगर निगम कार्यालय में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। नीलामी के दौरान नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम के उपमहापौर, नाजीर आदि मौजूद रहे। नगर निगम की ओर से बंदोबस्तधारी को पार्किंग स्थल की सफाई की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...