पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अमृत भारत योजना के तहत डालटनगंज रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए चल रहे काम के दौरान मुख्य गेट के सामने पोर्टिको में लगाए गए एक कोने के कांच को असामाजिक तत्वों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। घटना की जानकारी स्टेशन प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई है। निर्माण कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि पोर्टिको निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। मुख्य गेट के सामने शीशा लगाने का काम पूरा कर लिया गया था। इसी बीच रात में किसी ने पत्थर मारकर एक कोने का शीशा तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कुमारधुबी स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उम्मीदपोर्टिको के बाहर रात में जमावड़ा कर्मियों के अनुसार, पोर्टिको के बाहर रात में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसकी सूचना समय-समय प...