पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के कुंड मोहल्ला में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्रचार्य अमृता सिंह के रांची स्थानांतरण पर संस्थान परिवार ने बुधवार को विदाई दी। प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेन्द्र सिंह सहित संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बुके, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ धीरेन्द्र ने कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अमृता सिंह के नेतृत्व में डायट मेदिनीनगर की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को नई गति मिली। उनके कार्यकाल में संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा, टीम भावना और कार्य के प्रति उत्साह का वातावरण बना रहा। उनकी कार्यशैली, सहयोगात्मक व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता संस्थान के लिए प्रेरणादायी रही है। रांची में ...