Palamu News: डांडिया की थाप पर झूमीं नन्हीं बालिकाएं, वसुंधरा सेंगर बनीं सोलो चैंपियन
पलामू, अक्टूबर 19 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला स्टेशन रोड व्यापार संघ की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव में डांडिया की धूम रही। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी नन्हीं बालिकाओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों और महिलाओं ने डांडिया की थाप पर उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में वसुंधरा सेंगर ने सोलो डांडिया में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम वर्ग में अनुराधा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला और शानदार तालमेल से खूब वाहवाही बटोरी। खासकर नन्हीं बालिकाओं की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेता प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: डांडिया में खूब थिरकीं महिलाएं दुर्गापूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.