पलामू, जुलाई 23 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र कुमार मेहता एवं हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी (सीओ) पंकज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त जांच अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान एक ईंट लदे ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं पाया गया। एक बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पर नंबर प्लेट अस्पष्ट एवं गलत तरीके से लिखी हुई मिली। इसके अलावा, क्रशर सामग्री (क्रेंकर) लदे 18 चक्का ट्रक का चालान निर्धारित समय (टाइमिंग) से बाहर पाया गया। तीनों वाहनों को जब्त कर हुसैनाबाद थाना परिसर में रखा गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...