Palamu News: ट्रांसफार्मर बदले जाने से तेंदुई के लोगों को मिली राहत
पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पिपरा प्रखंड के तेंदुई गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट से परेशान थे। ग्रामीणों ने पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप पासवान से मुलाकात कर समस्या बताई। संदीप पासवान ने तत्काल डालटनगंज बिजली विभाग के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मिलकर मामले को रखा। अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर भेजा और उसे स्थापित कराया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण रविंद्र सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, रंजय सिंह आदि ने आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.