पलामू, अगस्त 3 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू के विश्रामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टोटो वाहन से 1,030 बोतल बोतल देशी शराब बरामद की है। इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब को लालगढ़ रेलवे स्टेशन के रास्ते ट्रेन से बिहार भेजने की तैयारी थी। पुलिस ने इस मामले में प्रमिला देवी, रिकी देवी, रिंकु देवी, रमेश राम उर्फ बुगंल तथा सुनिल कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ विश्रामपुर थाना कांड संख्या 66/2026 के तहत प्राथमिकी की गई है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि तोलरा की ओर से एक टोटो वाहन में अवैध शराब लाकर लालगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए बिहार भेजी जाएगी। सूचना के सत्यापन के बाद पुल...