पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र मेहता की बुधवार शाम में ओड़िशा स्थित टाटा प्लांट में काम के दौरान ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। वह रामपति मेहता के पुत्र थे। तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह में एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नागेंद्र की मौत से सोनपुरवा गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बरोरा के मजदूर की हैदराबाद में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...