पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर शनिवार को मेदिनीनगर टाउन थाना के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आंबेडकर पार्क से टाउन थाना की चहारदीवारी होते हुए छहमुहान तक सड़क किनारे लगी 20 अवैध दुकानों को हटाया गया। अभियान में यातायात प्रभारी, टाउन थाना पुलिस और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। गुरुवार को टाउन थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की चहारदीवारी से सटी दुकानों को सुरक्षा और गोपनीयता के लिए खतरा माना था। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी को सभी अवैध दुकानें हटाने तथा थाना के आसपास की अवैध पार्किंग समाप्त कराने का निर्देश दिया था। एसपी के आदेश के बाद शुक्रवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दुकानदारों को दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई थी। यातायात प्रभारी...