पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के टंडवा स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बतौर पर्यवेक्षक सीआरपी आदित्य प्रजापति, शिक्षक प्रभात रंजन, धनंजय कुमार, श्रीधर कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित हुए। राकेश बैठा को अध्यक्ष एवं रीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। 18 सदस्यीय एसएमसी का गठन किया गया है। छात्रों के अभिभावक भी बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...