पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में बुधवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान सुदिव्य सोनू अमर रहें और जब तक सूरज-चांद रहेगा, सुदिव्य तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए गए। झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड झामुमो ने दी सुदिव्य को भावभीनी श्रद्धांजलि उन्होंने संगठन, समाज और जनता के...