पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने मंगलवार को मेदिनीनगर के पलामू परिसद में बैठक कर जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित याचिकाओं की समीक्षा की। तीन सदस्यीय समिति में सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह, बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो और मांडू के विधायक निर्मल महतो शामिल रहे। समिति ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जनता से जुड़ी समस्याओं और लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में राजस्व एवं निबंधन विभाग से जुड़े दो मामलों पर विशेष चर्चा हुई। इनमें दस्तावेजों को ऑनलाइन करने और म्यूटेशन से संबंधित मामले शामिल थे। दोनों मामले पलामू जिले से संबंधित थे। समिति के समक्ष संबंधित विभाग की ओर से दोनों मामलों का एक माह के भीतर निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghuml...