पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, रेहला में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। सब जूनियर ग्रुप में अंकुश कुमार ने 100 प्रतिशत, जूनियर ग्रुप में आलिया नाज ने 97.38 प्रतिशत और सीनियर ग्रुप में रेशमा कुमारी ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह और प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडेय ने सफल विद्यार्थियों को परिणाम कार्ड प्रदान किया। साथ ही टॉफी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मा...