Palamu News: जोगिया पहाड़ पर शिव मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने किया शिलान्यास
पलामू, अगस्त 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सोमवार को तरहसी प्रखंड की नवगढ़ पंचायत अंतर्गत नावा गांव स्थित जोगिया पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास पूजन किया। सावन माह के पहले सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक का मंदिर समिति और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर निर्माण के शिलान्यास से शिव भक्तों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा होने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- Gridih News: हमारे शिवालय: 1925 में स्वयं-भू अवतरित हुए हैं नवडीहा के सर्वेश्वरनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.