Palamu News: जेलहाता में सड़क पर जमा पानी से राहगीर परेशान
पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के जेल हाता रोड पर गुरुवार की बारिश के बाद पानी जमा हो गया। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर पैदल यात्रियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के सफाई एवं स्वच्छता नोडल के एम शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद सड़क और गली में जमा पानी को तत्काल निकालने की पहल शुरू कर दिया गया है। शाम करीब साढ़े तीन बजे वार्ड 9 और 8 में पानी निकासी की जा रही है। रूटीन सफाई के अनुसार बरसात में अतिरिक्त सफाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ देर के बारिश में ही नगर निगम अंतर्गत पहाड़ी मोहल्ला, गायत्री मंदिर आदि के क्षेत्र में गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.