Palamu News: जीएलए कॉलेज में नशामुक्ति पर संगोष्ठी से जारी की गई अपील
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित जीएलए कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. रिचा सिंह ने की। मुख्य वक्ता हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलकूद में भाग लेने की अपील की। डॉ. कुमारी नीतू ने जागरूकता और आत्मअनुशासन को नशामुक्ति का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Simdega News: शामुक्त भारत के निर्माण में योगदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.