पलामू, सितम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एनपीयू के जीएलए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जसबीर बग्गा के सेवानिवृत्त होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने अंगवस्त्र देकर विदाई दी। उन्होंने डॉ. बग्गा के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनका सरल व्यवहार, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर गुलाम नबी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. बग्गा की सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋचा सिंह को कॉलेज का नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। एनपीयू रजिस्ट्रार ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...