पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के योग्य लाभुकों को उनके खाते में राशि मिलना शुरू हो गया है। जिले में चालू वित्त वर्ष में अब तक लक्ष्य के विरूद्ध 144 योग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 हजार रुपए हस्तांरित किया गया है। चालू वित्त वर्ष में जिले में 438 योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि काफी संख्या में लाभुकों ने सीडीपीओ के पास आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि आवेदनों का सत्यापन का कार्य भी जारी है। अभी तक 144 लाभुकों के खाते में राशि हस्तांरित कर दी गई है। शेष लाभुकों को लाभ दिये जाने आवेदनों का सत्यापन का कार्य सभी स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि जैसे सत्यापन का कार्य पूरा हो ...