पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में वार्षिक साख योजना के तहत दी गई 43,306 लोगों को ऋण मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जून तिमाही 2026 की जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न बैंकों के कार्यों तथा केंद्र और राज्य सरकार की ऋण एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न बीमा क्लेम के लाभुकों को चेक भी सौंपे गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही तक वार्षिक साख योजना के तहत जिले में 43,306 खातों के माध्यम से 1,13,692.22 लाख रुपये...