Palamu News: जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता 7 को
पलामू, जुलाई 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक व बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता 7 जुलाई को आयोजित होगी। प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित जिला एथलेटिक्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में पलामू जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर जन्म प्रमाणपत्र के माध्यम से आयु का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। साथ ही आधार कार्ड अथवा विद्यालय का पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि संजय कुमार त्रिपाठी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.