Palamu News: जिला पुस्तकालय परिसर से 95 मीटर कॉपर वायर की हुई चोरी।
पलामू, सितम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय परिसर से करीब 95 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया। इस संबंध में पुस्तकालय अध्यक्ष मंजीत सिन्हा ने मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी कर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण आवेदन के अनुसार घटना बुधवार की रात करीब 12:25 बजे हुई। पुस्तकालय अध्यक्ष के आवेदन के अनुसार चोरों ने पुस्तकालय परिसर में लगे पैनल के मोटर (सबमर्सिबल मशीन) का करीब 95 मीटर कॉपर वायर काटकर चोरी कर लिया। चोरों ने करीब 4 एमएम मोटे तार को काटकर घटना को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
सीसीटीवी फुटेज की पहचान आवेदन में उल्लेख किया गया है कि फुटेज में घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के चेहरे भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुस्तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.