पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने मंगलवार को पाटन स्थित जिला परिषद बाजार परिसर का निरीक्षण कर दुकानदारों की समस्याओं का जायजा लिया। टीम का गठन दुकानदारों के किराया निर्धारण एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर दिए गए आवेदन के आलोक में किया गया था। निरीक्षण टीम में जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकुमार पासवान, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता अजीत कुमार, अशोक कुमार तथा जिला परिषद कार्यालय के बड़े बाबू और नाजिर शामिल थे। जांच के दौरान टीम ने पाया कि दुकानों तक पहुंचने के लिए वर्तमान में केवल एक सीढ़ी उपलब्ध है, जबकि भवन के दोनों हिस्सों तक सुगम आवागमन के लिए कम से कम दो अतिरिक्त सीढ़ियों की आवश्यकता ...