पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के करिहार गांव निवासी जोगिंदर ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर की विजयादशमी के दिन मंगलवार को जिजोई नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पाटन के थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि आशीष मंगलवार अपराह्न गांव स्थित जिजोई नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह नदी में जमा गहरे पानी में चला गया और डूब गया। नदी में स्नान करने गईं गांव की महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, आशीष मानसिक रूप से कमजोर था और पैर से दिव्यांग भी था। दशहरा...