पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। जीएलए कॉलेज परिसर में जय मां जगदंबे क्लब के नेतृत्व में दुर्गापूजा के अवसर पर सम्मान समारोह, भक्ति जागरण, डांडिया और भंडारे का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नगर निगम उपमहापौर मनोज सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव, गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विजय तिवारी, पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर, वार्ड पार्षद नीरा देवी और आशना पांडेय को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक संरक्षक शैलेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मेराल में धूमधाम से मना दशहरा, पूजा पंडालों में हुआ भंडारे का आयोज...