Palamu News: जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन
पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई डबरा निवासी मोनिका सिंह ने जमीन विवाद में मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने अरुण सिंह, सुजीत सिंह, सुमित सिंह और नीतू देवी पर अपनी व बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। मोनिका का कहना है कि अरुण सिंह उनके हिस्से की जमीन भी बेचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अरुण सिंह ने भी सूरज सिंह व मोनिका सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.