पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: जमीन और पैतृक संपत्ति के विवाद में बढ़ रही हिंसक घटनाएं मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में जमीन और पैतृक संपत्ति के विवाद में हिंसक घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। रविवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव में घर के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष, यह घटना बताती है कि समय पर विवादों का समाधान नहीं होने पर संपत्ति संबंधी विवाद गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। जिले में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत महसूस की जा रही है। विवादित जमीनों की पहचान, सीमांकन, दाखिल-खारिज और बंटवारे से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन से तनाव कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- हुसैनाबाद में मकान बंटवारे को लेकर मारपीट, अधेड़ की मौत, पत्नी व दोनों पुत्र घायल संवेदनशील मामल...