पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कोशी गांव के टोला अलिमदद में दो पक्षों के बीच 27 अगस्त की शाम में जपला स्टेशन पर हुई मारपीट को लेकर दोनों ओर से प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रयाग कुमार पाल ने आरोप लगाया कि शाम करीब 6:57 बजे वह टिकट लेकर विशाखापत्तनम जाने के लिए जपला स्टेशन पहुंच रहे थे। स्टेशन के पास 5-6 युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मनमोहन सिंह व मुकेश सिंह को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ मनमोहन कुमार सिंह ने प्रयाग कुमार पाल व रिशु पाल सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने मारपीट के अलावा गले से सोने की चेन छीनने का ...