Palamu News: जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन नीलामी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे मजदूर
पलामू, नवम्बर 18 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन की नीलामी के खिलाफ मजदूरों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। नीलामी प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए मजदूर और उनके आश्रित न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। बुधवार को हार्वे लाइन कॉलोनी में आयोजित मजदूरों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। पूर्व मजदूर नेता नेजाम खान के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई लड़ने पर सहमति बनी। बैठक में मजदूरों ने कहा कि जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि वर्षों तक मेहनत और पसीना बहाने वाले मजदूरों के हितों एवं भविष्य से जुड़ा सवाल है। जमीन की बिक्री प्रक्रिया में मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मजदूरों ने नीलामी के विज्ञापन का सीमित प्रसार, स्थानीय स्तर पर पर्याप्त सार्वजनिक सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.