पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को जपला स्थित छठ पोखरा परिसर के बाबा विश्वनाथ भास्कर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 7:30 बजे होगी। आयोजन समिति ने इसमें लगभग एक हजार श्रद्धालुओं को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता प्रेमतोष कुमार सिंह गुड्डू, स्टेट बार काउंसिल की सदस्य मधुलता रानी, समाजसेवी राजेश कर्ण तथा सूर्य मंदिर के पुजारी वंशीधर तिवारी और रामलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रेस को बताया कि जपला में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रजरप्पा में 56 वर्षों से चली आ रही हरिनाम यज्ञ की परंपरा...