Palamu News: जपला के धरहरा मोहल्ले में सतबहिनी माता के मंदिर निर्माण शुरू
पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। शहर के जपला धरहरा स्थित स्कूल के समीप सतबहिनी माता के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं आधारशिला कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। ग्रामीणों के अनुसार, सतबहिनी माता की प्रतिमा लंबे समय से एक चबूतरे पर स्थापित थी। स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से यहां मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। आचार्य गोविंदाचार्य के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया, जबकि अशोक कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या सिन्हा ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद माता की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के संचालन और देखरेख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.