पलामू, सितम्बर 26 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर में आयोजित राष्ट्रीय नाई महासम्मेलन में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से नाई समाज के लोग शामिल होकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सीके ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पलामू जिला अध्यक्ष बच्चन ठाकुर और अरुणजंय ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर समाज के सभी लोगों का विकास संभव है। नाई समाज अपने हक और अधिकार के लिए पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि नाई समाज को एकसूत्र में बांधने, जागरूक करने और समग्र विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में क...