पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: पाटन। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मैपिंग कार्य में लगे शिक्षकों और सहायक अध्यापकों को 28 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश देने की अनुशंसा की गई है। पाटन के अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने पलामू के जिला शिक्षा स्थापना पदाधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई है। शिक्षकों को 16 मई से 14 जून 2027 तक पर्यवेक्षक, प्रगणक एवं फील्ड ट्रेनर के रूप में कार्य में लगाया गया था। इस दौरान ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाश घोषित थे। इसी आधार पर क्षतिपूर्ति अवकाश देने की अनुशंसा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...