पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू समेत झारखंड में डाक सेवाओं का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। डाक विभाग ने झारखंड सर्किल के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पलामू डाक प्रमंडल के अंतर्गत छिपादोहर में नया पोस्टल सब-डिवीजन बनाया जाएगा। नई व्यवस्था एक नवंबर 2026 से लागू होगी। इससे पलामू और लातेहार के दूरस्थ क्षेत्रों में डाक सेवाओं के संचालन और निगरानी में सहूलियत होगी। पलामू प्रमंडल के डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम ने बताया कि छिपादोहर में नया सब-डिवीजन कार्यालय खुलने से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। लोगों को डाक विभाग से संबंधित कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। डाक, पार्सल और डाकघर से जुड़ी बैंकिंग सेवाओं के संचालन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। छिपादोहर सब-डिवीजन का गठन लातेहार, सेंट्रल...